अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा, सामने आई पहली तस्वीर

अयोध्या (यूपी) में राम मंदिर के प्रथम तल पर गुरुवार को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। गौरतलब है, राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही 7 मंदिरों में विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई और इस मौके पर देशभर से 101 आचार्य पहुंचे थे।