अयोध्या चंदा चोरी के आरोपी ने गर्लफ्रेंड को दिया कैश व महंगा फोन, भाई से छिपाई थी चोरी
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला पर नया खुलासा हुआ है। बकौल रिपोर्ट, उसने अपनी गर्लफ्रेंड को ₹2-लाख नकद और महंगा मोबाइल फोन गिफ्ट में दिया था। बड़ी संख्या में घर नकदी लाने पर अविनाश के भाई द्वारा टोके जाने पर मामले के दूसरे आरोपी अनुकल्प ने कहा था कि जजमान खुश होकर पैसे देते हैं।