पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने बीबीसी के इंटरव्यू में बताया है कि अयोध्या फैसले से पहले वह भगवान के सामने क्यों बैठे थे। उन्होंने कहा, "मैं धार्मिक व्यक्ति हूं। हमारे संविधान में यह ज़रूरी नहीं है कि आपको स्वतंत्र जज होने के लिए नास्तिक होना होगा...प्रार्थना मुझे सिखाती है कि देश के हर धार्मिक समुदाय के साथ निष्पक्ष रहना है।"