inshorts

अयोध्या में 26 लाख से अधिक दीये जलाकर बनाया गया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दिवाली की पूर्व संध्या पर रविवार को 'दीपोत्सव' कार्यक्रम में 26,17,215 दीये जलाकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। इस दौरान 2128 लोगों द्वारा एकसाथ आरती किए जाने का भी गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। गौरतलब है कि पिछले साल अयोध्या में 'दीपोत्सव' कार्यक्रम में 25 लाख से अधिक दीये जलाए गए थे।