inshorts

अयोध्या में 30 घंटे में शहर की आबादी से 30 गुना अधिक श्रद्धालु पहुंचे, सामने आईं तस्वीरें

मौनी अमावस्या (बुधवार) के स्नान से पहले अयोध्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ गया है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, अयोध्या में बीते 30 घंटे में 25 लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे जो अयोध्या शहर की आबादी से करीब 30 गुना अधिक है। बकौल रिपोर्ट्स, 2024 में शहर की आबादी 78,000 थी।