अयोध्या (यूपी) के कलंदर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम ज़ोरदार धमाके के साथ एक मकान ज़मींदोज़ हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में कम-से-कम 4 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, जिस घर में धमाका हुआ वहां पटाखे बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी व वहां पटाखों का स्टोरेज भी था।