अयोध्या (यूपी) में एक 22-वर्षीय दलित युवती की नृशंस तरीके से हत्या करने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि भ्रमित करने के लिए वारदात को कहीं और अंजाम देने के बाद शव घटनास्थल पर फेंका गया था। युवती का निर्वस्त्र शव एक सूखी नहर के पास मिला था।