अयोध्या में फिर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, राम मंदिर में दर्शन के लिए लगीं 3 किमी लंबी कतारें

माघ पूर्णिमा के स्नान से पहले अयोध्या में फिर से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर अयोध्या पहुंच रहे हैं जिससे अयोध्या ज़िले की सीमाओं पर भारी जाम की समस्या बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम मंदिर में दर्शन के लिए लोग 3 किलोमीटर लंबी कतारों में लगे हैं।