inshorts

अयोध्या में मकान में हुए भीषण विस्फोट से 1 युवक की हुई मौत; आसपास के घरों में आई दरारें

अयोध्या (यूपी) में रविवार को एक मकान में भीषण विस्फोट होने से 1 युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में 2 मकान ज़मींदोज़ हो गए व धमाके से आसपास के 3-4 घरों की दीवारों में भी दरार आ गई है। धमाके के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।