अयोध्या में महाकुंभ स्पेशल ट्रेन पर हुआ पथराव, गार्ड घायल

अयोध्या से प्रयागराज जा रही महाकुंभ स्पेशल ट्रेन 64222 पर मंगलवार देर रात मलेथू कनक हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं ने पथराव किया जिसमें एक गार्ड को चोटें आई हैं। गेटमैन मोहम्मद वसीम के मुताबिक, ट्रेन में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी और उन्होंने गेट बंद कर लिए थे, ट्रेन में ना चढ़ पाने से नाराज़ श्रद्धालुओं ने पथराव किया।