अयोध्या में युवती का बोरी में मिला शव

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार सुबह एक लड़की का शव बोरी में मिला। शव कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पास झाड़ियों में मिला है और कथित तौर पर उसके गले पर रस्सी से कसे जाने के निशान मिले हैं। लड़की की उम्र करीब 18 वर्ष के आसपास बताई जा रही है व शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।