अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को हुआ ब्रेन हेमरेज

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। अयोध्या सिटी के न्यूरो सेंटर के डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सीटी स्कैन में पता चला है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है।