अयोध्या में राम मंदिर को 1 माह में मिला ₹15 करोड़ से अधिक का चढ़ावा

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के राम मंदिर को एक महीने में ₹15 करोड़ से अधिक का चढ़ावा मिला है। इस दौरान 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन किए। राम मंदिर ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्‍ता ने बताया है कि ट्रस्ट के 10 दान काउंटर पर रोज़ाना ₹10 लाख से अधिक का चढ़ावा आ रहा है।