अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर पर स्थापित किया गया कलश
अयोध्या के श्रीराम मंदिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर पर सोमवार को वैदिक विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अब मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजदंड स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी। गौरतलब है कि मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी।