अयोध्या आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों समेत चार प्रमुख स्थानों पर 'कियोस्क' लगाए जाएंगे। इन 'कियोस्क' में 'टचस्क्रीन इंटरफेस' होगा जिससे लोग आसानी से प्रासंगिक जानकारी हासिल कर सकेंगे और इनमें 'वॉयस कमांड' सुविधा भी शामिल हो सकती है। ये धार्मिक स्थलों के खुलने के समय, दूरी समेत अन्य जानकारी देंगे।