अयोध्या में शराब की दुकान हटवाने के लिए युवक ने किया हंगमा, पेट्रोल लेकर दुकान में घुसा

अयोध्या (यूपी) के महबूबगंज में शराब की दुकान हटवाने के लिए मंगलवार को एक युवक ने काफी हंगामा किया। इसके बाद युवक बोतल में पेट्रोल भरकर शराब की दुकान में घुसकर आत्मदाह करने की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर और सीओ सदर ने युवक को समझा-बुझाकर लगभग 4 घंटे बाद शराब की दुकान से बाहर निकाला।