प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने अयोध्या को जनकपुर धाम (नेपाल) से जोड़ने वाली 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई है। लगभग 604-किलोमीटर की दूरी तय करने वाली साप्ताहिक ट्रेन बिहार-यूपी के कई शहरों से गुज़रेगी व इसका नियमित परिचालन 28 नवंबर से होगा। गौरतलब है, जनकपुर को माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है।