प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सोमवार को अयोध्या से जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। यह साप्ताहिक ट्रेन अयोध्या धाम से मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो हॉल्ट, मधुबनी, जयनगर कस्टम्स यार्ड पर रुकते हुए नेपाल में प्रवेश करेगी और जनकपुर धाम स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।