चेन्नई (तमिलनाडु) में धार्मिक कार्यक्रमों से संबंधित सभागार अयोध्या मंडपम को राज्य सरकार द्वारा अपने नियंत्रण में लेने को लेकर विरोध-प्रदर्शनों के बीच राज्य के मंत्री पी.टी. राजन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। बकौल राजन, राज्य सरकार ने सभागार के ट्रस्ट के सदस्यों के बीच एक मुकदमे में कोर्ट के आदेश के आधार पर सभागार को अपने नियंत्रण में लिया।