श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रविवार को बताया कि संशोधित आकलन के अनुसार, अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण में ₹1,800 करोड़ खर्च होंगे। बकौल राय, मंदिर का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा हो सकता है और जनवरी 2024 तक भगवान राम को गर्भगृह में विराजमान किया जा सकता है।