जबलपुर (एमपी) में हेलमेट न लगाने के बहाने बनाते लोगों का वीडियो सामने आया है। न्यूज़ 18 के रिपोर्टर ने जब उनसे कारण पूछा तो उन्होंने 'इमरजेंसी थी', 'हेलमेट घर पर छूट गया' और 'घर 100 मीटर दूर है, दूध लेने निकले हैं' जैसे बहाने बनाए। कुछ लोग 'सॉरी सर' कहकर पुलिस के हाथ-पैर जोड़ते भी नज़र आए।