'एपी' की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में सारंडी नहर गुरुवार को गहरे लाल रंग में बदल गई जिससे तेज़ गंध आ रही थी। स्थानीय निवासी ने बताया, "गंध ने हमें जगा दिया। जब हमने नहर को देखा तो यह पूरी तरह से लाल थी। यह खून से लथपथ नदी की तरह लग रही थी, यह भयानक थी।"