inshorts

अर्जेंटीना में आई 'तकनीकी मंदी'

अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था लगातार दूसरी तिमाही में सिकुड़ने के कारण 'तकनीकी मंदी' में चली गई है। जुलाई से सितंबर के बीच इसकी अर्थव्यवस्था में 1.8% की गिरावट आई जबकि इससे पिछली तिमाही में यह 1% घट गई थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी एवं जनगणना संस्थान के आंकड़ों के अनुसार, इस गिरावट की मुख्य वजह घरेलू मांग में कमी है।