अरुणाचल के अभयारण्य में 20 साल बाद दिखा 'रॉयल बंगाल टाइगर'

अरुणाचल प्रदेश के डेइंग एरिंग मेमोरियल वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में करीब 20 साल बाद रॉयल बंगाल टाइगर दिखा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बेहतर आवास, पर्याप्त शिकार और सुरक्षित वन्यजीव कॉरिडोर के कारण बंगाल टाइगर ने दोबारा क्षेत्र में वापसी की है। कैमरा ट्रैप में इसकी दुर्लभ तस्वीरें कैद हुई हैं। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही।

Load More