अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में महिला पुलिसकर्मियों को दी जाएगी 'पीरियड लीव'

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में महिला पुलिसकर्मियों को पीरियड्स के दौरान विशेष अवकाश दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक (राजधानी) रोहित राजबीर सिंह ने कहा है, "महिला पुलिसकर्मियों को प्रत्येक माह पीरियड्स के पहले या दूसरे दिन एक दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। यह पहल महिलाकर्मियों की विशिष्ट स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करती है और इससे उनका मनोबल और कार्य दक्षता बढ़ेगी।"