अरुणाचल प्रदेश में प्राइवेट स्कूल में पानी की टंकी ढहने से 3 छात्रों की हुई मौत

नाहरलागुन (अरुणाचल प्रदेश) में एक प्राइवेट स्कूल में बनी पानी की टंकी ढहने से 3 छात्रों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि स्कूल में छात्र खेल रहे थे तभी अचानक टंकी ढह गई। बकौल पुलिस, प्रधानाचार्य, स्कूल के मालिक और 4 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।