अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी पर देश का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर डैम बनाएगा भारत
भारत ने अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी (ब्रह्मपुत्र) पर एक विशाल हाइड्रोपावर डैम बनाने का ऐलान किया है। इकॉनमिक टाइम्स के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत ₹1.5 लाख करोड़ है और इसकी जल संचय क्षमता 9.2 बिलियन क्यूबिक मीटर होगी। इससे पहले चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा डैम बनाने को मंज़ूरी दी थी।