अरुणाचल प्रदेश में भयंकर हादसा, खाई में ट्रक गिरने से 22 लोगों की मौत की खबर
अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा से लगते अंजॉ ज़िले में मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक खाई में गिर गया है और हादसे में कम-से-कम 22 लोगों के मारे जाने की आशंका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बचाव टीमों ने 13 शव बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया था।