अरुणाचल प्रदेश में भीषण अग्निकांड, महिला और 3 नाबालिगों की जिंदा जलकर मौत
अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे में गुरुवार को भीषण आग में जलने से एक महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। आग में 19 घर पूरी तरह जल गए और 5 अन्य क्षतिग्रस्त हुए हैं। शुरुआती जांच में रसोई से आग लगने और फैलने की आशंका है। कस्बे में दमकल केंद्र नहीं है।