अरुणाचल में भारत के सबसे बड़े प्रस्तावित डैम का विरोध क्यों कर रहे हैं स्थानीय लोग?
अरुणाचल प्रदेश के सियांग ज़िले के परोंग गांव में ब्रह्मपुत्र नदी पर डैम बनाने की योजना का विरोध हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डैम बनने से कम-से-कम 20 गांव पूरी तरह जबकि दो दर्जन गांव आंशिक रूप से डूब जाएंगे जिससे हज़ारों लोग विस्थापित होंगे। इन गांवों के लोगों को अपनी कृषि भूमि की चिंता है।