रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव डॉ. अरुणीश चावला को नया केंद्रीय राजस्व सचिव नियुक्त किया गया है जो विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अजय सेठ की जगह लेंगे। नियुक्ति समिति ने बताया कि चावला संस्कृति मंत्रालय में सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे। चावला बिहार कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।