अर्धसैनिक बलों के 1 लाख+ पद हैं खाली, CISF में सबसे ज़्यादा: केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने संसद में बताया है कि देश में अर्धसैनिक बलों में कम-से-कम 1.09 लाख पद खाली पड़े हैं। यह 2021 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी रिक्ति है। 6 मुख्य अर्धसैनिक बलों में से सबसे अधिक 34,869 पद सीआरपीएफ, सीआईएसएफ में 33,847, आईटीबीपी में 15,035, बीएसएफ में 14,467 व असम राइफल्स में 3,791 पद खाली हैं।