inshorts

अर्बन कंपनी में इस वेंचर कैपिटलिस्ट फर्म ने किए थे ₹55 करोड़ निवेश, अब हुए ₹1,500 करोड़

अर्बन कंपनी ने बुधवार को अपने आईपीओ निवेशकों को 57% का लिस्टिंग गेन दिया। वेंचर कैपिटलिस्ट फर्म एक्सेल ने कुछ साल पहले ₹55 करोड़ में कंपनी के 14.56 करोड़ शेयर खरीदे थे और मौजूदा आईपीओ मूल्यांकन के हिसाब से उसकी हिस्सेदारी का मूल्य करीब ₹1,500 करोड़ है। हालांकि, एक्सेल ने इस आईपीओ के ज़रिए ₹390 करोड़ के शेयर बेचे हैं।