सुप्रीम कोर्ट ने अरावली हिल्स की नई परिभाषा वाले केस में 20 नवंबर के अपने ही फैसले पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर मामले में स्पष्ट जानकारी मांगी है। कोर्ट ने कहा कि आदेश को लागू करने से पहले निष्पक्ष और स्वतंत्र समीक्षा ज़रूरी है जिसके लिए कमिटी गठित होगी।