राजस्थान के अरावली क्षेत्र में स्थित बांसवाड़ा, सलूंबर, डूंगरपुर और दौसा जिलों में बड़े पैमाने पर सोने के भंडार मिलने का अनुमान है। इन भंडारों की कुल कीमत ₹1.50 लाख करोड़ से अधिक बताई जा रही है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण फिलहाल इन इलाकों में खनन कार्य पर रोक लगी हुई है, जिससे परियोजनाएं अटकी हैं।