अर्शदीप ने नंबर 11 पर 2 छक्के जड़कर रचा इतिहास

भारतीय गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5वें वनडे में नंबर 11 पर बैटिंग करते हुए 4 गेंदों में 2 छक्के लगाए। वह वनडे में 11वें नंबर पर 2 छक्के लगाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज़ बने। इससे पहले यह कारनामा 2014 में मोहम्मद शमी और 1996 में वेंकटेश प्रसाद ने किया था। भारतीय टीम ने 209 रन बनाए।