अमेरिकी बैंक अरबों डॉलर का सोना लंदन से न्यूयॉर्क ले जा रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप व्यापार युद्ध शुरू कर सकते हैं। ट्रंप के यूरोप से आयात पर टैरिफ लगाने की धमकी के बाद से लंदन में सोना $20 तक सस्ता हुआ है। कारोबारियों को डर है ट्रंप सोने पर टैरिफ लगा सकते हैं।