अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए अरबपति एलन मस्क, जेफ बेज़ोस और मार्क ज़करबर्ग की तस्वीर शेयर कर X पर लिखा है, "अरबपति अब अमेरिकी सरकार को नियंत्रित करते हैं।" उन्होंने लिखा, "जब मैंने इसके खिलाफ बोलना शुरू किया था तब लोगों को मेरा मतलब समझ नहीं आया था।"