यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने कहा है कि 'अरबपति अंतरिक्ष की यात्रा कर रहे हैं जबकि लाखों लोग धरती पर भूखे हैं।' गुटेरेश का यह बयान अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन और जेफ बेज़ोस की जुलाई की अंतरिक्ष यात्रा के बाद आया है। वहीं, हाल ही में अरबपति जैरेड आईज़ैकमैन ने बच्चों के इलाज के लिए स्पेसX के साथ अंतरिक्ष-यात्रा की थी।