अरबपति व वॉलमार्ट (ई-कॉमर्स, यूएस) के पूर्व सीईओ मार्क लोरे ने अमेरिकी रेगिस्तान में 'टेलोसा' नामक $400 अरब का एक नया शहर बसाने की योजना का खुलासा किया है। 1,50,000 एकड़ में फैले प्रस्तावित शहर के लोग अपने घरों से 15 मिनट के अंदर अपने कार्यस्थल तक पहुंच सकेंगे। इसमें इनडोर फार्मिंग और हाई स्पीड ट्रांसपोर्टेशन जैसी सुविधाएं भी होंगी।