अरबपति पीटर थिएल मृत्यु के बाद खुद को पुनर्जीवित करने के लिए फ्रीज़ करेंगे अपना शरीर

अरबपति पीटर थिएल ने बताया है कि वह अपनी मौत के बाद शरीर को क्रायोजेनेकली फ्रीज़ कराना चाहते हैं ताकि उन्हें भविष्य में पुनर्जीवित किया जा सके। 55-वर्षीय निवेशक व पेपैल के को-फाउंडर पीटर ने बताया, "मुझे इसके पूरी तरह से काम करने की उम्मीद नहीं है...लेकिन मुझे लगता है कि हमें इसे करने की कोशिश करनी चाहिए।"