अरबपति राकेश झुनझुनवाला को अस्पताल में सुबह मृत लाया गया था: ब्रीच कैंडी अस्पताल के सीईओ
मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल के सीईओ एन. संथानम ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि अरबपति राकेश झुनझुनवाला को अस्पताल में सुबह 6:45 बजे मृत लाया गया था। एक डॉक्टर ने बताया कि झुनझुनवाला डायबिटीज़ और किडनी एलमेंट से पीड़ित थे। गौरतलब है कि अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।