अरबपति राकेश झुनझुनवाला ने एस्कॉर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी बेची, कंपनी के शेयर लुढ़के
अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला द्वारा एग्रीकल्चर मशीनरी कंपनी एस्कॉर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी बेचने के एक दिन बाद मंगलवार को कंपनी के शेयर 3% से अधिक लुढ़क गए। झुनझुनवाला के पास कथित तौर पर कंपनी में 5.68% हिस्सेदारी (75 लाख इक्विटी शेयर) थी। कंपनी में 1% या इससे अधिक हिस्सेदारी रखने वालों की सूची में अब झुनझुवाला का नाम नहीं है।