अरबपति सज्जन जिंदल को रेप के झूठे मामले में फंसाया गया था: क्लोज़र रिपोर्ट में मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस ने अपनी क्लोज़र रिपोर्ट में कहा है कि जेएसडब्ल्यू ग्रुप के अरबपति चेयरमैन सज्जन जिंदल के खिलाफ दर्ज हुआ रेप का मामला फर्ज़ी निकला है। पुलिस ने बताया कि महिला ने जिंदल को झूठे अपराध के मामले में फंसाने के इरादे से शिकायत दर्ज कराई थी। बकौल पुलिस, शिकायतकर्ता अपना बयान दर्ज कराने के लिए भी नहीं आई।