अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने भगवंत मान की बच्ची को गोद में खिलाया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दो महीने की बच्ची को गोद में खिलाया। केजरीवाल ने 'X' पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "संगरूर (पंजाब) में प्रचार के बाद भगवंत मान के घर जाकर बिटिया को आशीर्वाद दिया। बिटिया पर वाहे गुरु जी की कृपा हमेशा बनी रहे।