इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुल्तानपुर (यूपी) में चल रहे आपराधिक मुकदमे की कार्यवाही पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 13-जनवरी को होगी। दरअसल, केजरीवाल पर लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान सड़क जाम करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व आचार संहिता के उल्लंघन समेत कई आरोप हैं।