अरशद नदीम ने बताया- नीरज चोपड़ा के साथ कैसे हुई दोस्ती
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट व पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने बताया है कि नीरज चोपड़ा से उनकी पहली मुलाकात 2016 में गुवाहाटी में साउथ एशियन गेम्स में हुई थी। उन्होंने कहा, "वहां नीरज ने गोल्ड जीता था। मैंने ब्रॉन्ज़ जीता था। इसके बाद हर टूर्नामेंट में हमने एक-दूसरे का सामना किया। हमारी बातचीत शुरू हुई और दोस्ती में बदल गई।"