inshorts

अरुणाचल के हाईवे पर दौड़तीं दिखाई दीं सुपरकार्स; सीएम ने शेयर किया वीडियो

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य के दरमोह-मारियांग हाईवे पर दौड़तीं सुपरकार्स का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "दरमोह-मारियांग हाईवे पर चलती ये खूबसूरत कारें दृश्य को और शानदार व अद्भुत बना देती हैं।" सीएम खांडू ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें फरारी, पोर्शे और अन्य सुपरकारें पाशीघाट में खड़ी दिख रही हैं।