अरुणाचल में भारी बर्फबारी के बीच फंसी कार को धक्का देते दिखे केंद्रीय मंत्री रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बीच सड़क पर फंसे एक वाहन को धक्का देने का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने तवांग आने वाले पर्यटकों को सलाह दी कि वे ट्रिप प्लान करने से पहले बर्फबारी के बारे में उचित जानकारी जुटा लें। बकौल रिजिजू, "सड़कें ड्राइविंग के लिए खतरनाक हैं...तापमान -25°C हो गया है!"