ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने गुरुवार को 7.5/9 के स्कोर के साथ अबू धाबी मास्टर्स खिताब जीत लिया। 18-वर्षीय अर्जुन ने ग्रैंडमास्टर डेविड ऐंटोन गुइजारो, वांग हाओ, रौनक साधवानी, अलेक्ज़ैंडर इंजिक, दीप सेनगुप्ता और एफआईडीई मास्टर रोहित कृष्ण एस. को हराया। इस खिताबी जीत के साथ अर्जुन लाइव रेटिंग में तीसरी सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय चेस खिलाड़ी बन गए हैं।